पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यश कंवर मसा की 81वीं दीक्षा जयंती पर गुणानुवाद सभा का आयोजन

यश कंवर मसा की 81वीं दीक्षा जयंती पर गुणानुवाद सभा का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी | यश कंवर मसा की 81वीं दीक्षा जयंती पर गुणानुवाद सभा में मैना कंवर मसा ने कहा कि मानव जीवन दुर्लभ है। इसे दान, शील, तप, भवना से जोड़ कर सफल बनाया जा सकता है। फिर भी व्यक्ति काम, लोभ, कसाय तथा वासना के वशीभूत होकर आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का प्रयास नहीं करता है। गुरुणी वैष्णव समाज की होने के बावजूद जैन धर्म को अपना कर जीवन को सफल बनाया। पशु बलि रोककर अहिंसा गौरव मणि से अलंकृत हो पाईं। शासन दीपिका, पोरवाल चंद्रिका मनोहर कंवर मसा ने कहा कि आत्मा के मैल को साफ करने के लिए धर्म की ओर कदम बढ़ाना होगा। शीतल ज्योति मणिप्रभा मसा ने कहा कि व्यक्ति धन के लालच में धर्म से विमुख होकर पुरुषार्थ से दूर जाता है। पुष्पलता मसा, रुचिकाश्री मसा, एश्वर्य प्रभा मसा ने यश कंवर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अर्पिता पोखरना एवं रूपल लाेढ़ा ने नाटिका प्रस्तुत की। सभा में श्रवण खारीवाल बड़ा महुआ, प्रताप सिंह चौधरी उदयपुर, सुशील कुमार सुराणा बेगूं, नवरतनमल पोखरना, सज्जनसिंह पोखरना, अनिता-सुनीता पोखरना, सीमा डागा, परी लोढ़ा, परी सिंघवी, लादू सिंह ओस्तवाल मांडलगढ़, भंवर सिंह चौधरी फूलिया ने गुणगान किया। संचालन वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के मंत्री शांतिलाल पोखरना ने किया।

खबरें और भी हैं...