बदनौर | कस्बे में राजस्व लोक अदालत शिविर लगाया गया। अध्यक्षता एसडीएम दिनेश धाकड़ ने की। मुख्य अतिथि विधायक रामलाल गुर्जर व उपजिला प्रमुख रामचंद्र सेन थे। विशिष्ट अतिथि बीडीओ अमित जैन, उपप्रधान घनश्याम सिकलीगर, मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह चुंडावत, पंचायत समिति सदस्या कुसुमलता भाला, सरपंच एकता जायसवाल व महामंत्री प्रताप सिंह चौहान थे।