भगवानपुरा | आलमास ग्राम पंचायत की राउमावि में शुक्रवार को राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार शिविर आयोजित किया गया। जिसमें सुबह 9 बजे से ही ग्रामीण पहुंचने लग गए लेकिन तेज गर्मी में ग्रामीणों को अधिकारियों का इंतजार करना पड़ा। वहीं जिम्मेदार अफसर शिविर में 12 बजे तक पहुंचे। 11.40 पर भास्कर की टीम जब शिविर में पहुंची तब तक कोई भी ज़िम्मेदार अफ़सर नहीं था। शिविर इसमें दोपहर 12 बजे बाद मांडल तहसीलदार पहुंचे। कुर्सी पर बैठते ही बोले... गर्मी ज्यादा है कूलर गर्म हवा दे रहा है इसे और पास लाओ तभी मैं काम कर पाऊंगा। 12 बजे मांडल तहसीलदार अजीत सिंह व 12 बजकर 12 मिनट पर माडल एसडीएम सीएल शर्मा पहुंचे। 1 बजकर 5 मिनट पर मांडल विकास अधिकारी गिर्राज मीणा पहुंचे। शिविर में मांडल उपखंड अधिकारी सीएल शर्मा, तहसीलदार अजीत सिंह, विकास अधिकारी गिर्राज मीणा, सरपंच प्रभु मेघवंशी, कृषि पर्यवेक्षक प्रेमप्रकाश सेन व सहित कई अधिकारी मौजूद थे।