पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक

कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटड़ी | भाजयुमो के जहाजपुर-कोटड़ी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 21 मई को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर भाजपा कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण तेली की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें 1998 में राजस्थान के पोकरण में हुए परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर शौर्य दिवस के रूप में मनाने के बारे में जानकारी दी तथा पोकरण से आने वाली मिट्टी से तिलक लगाया जाएगा। इस दौरान सीताराम रायका, देवराज जाट तथा अभिषेक शर्मा को संयोजक मनोनीत कर अधिक से अधिक युवाओं को कार्यकर्ता सम्मेलन में लेकर पहुंचने की जिम्मेदारी दी। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...