भीलवाड़ा | माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत हो गई है। निदेशक ने प्रदेश के 1401 प्रिसिंपल तथा अजमेर मंडल के उपनिदेशक ने 800 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादलों की सूची रविवार को जारी की। निदेशक नथमल डिडेल ने तबादला किए प्रिंसिपल को 28 मई तक नव स्थान पर कार्य ग्रहण करने के लिए कहा है। वहीं अजमेर उपनिदेशक सीताराम गर्ग ने 29 मई तक नव पदस्थापन स्थान पर कार्य ग्रहण करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि कार्यमुक्ति एवं कार्यग्रहण अनिवार्यतः शाला दर्पण व शाला दर्शन के माध्यम से कराया जाए।