पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया 500 करोड़ के हाईवे का काम

चार साल बाद भी शुरू नहीं हो पाया 500 करोड़ के हाईवे का काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडल | भीलवाड़ा से पाली तक 500 करोड़ की लागत से नेशनल हाईवे-158 बनना है। वर्ष 2014 में इसकी स्वीकृति जारी हो गई। चार साल बीत गए लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। सिर्फ हाईवे पर पेचवर्क पर एक करोड़ से ज्यादा खर्च कर दिए गए।

अफसर बता रहे हैं कि काम शुरू होने में अभी 6 महीने का समय और लगेगा। सड़क होने से चार सालों में अब तक कई हादसे हो चुके हैं। 4 वर्षों में विभाग एक करोड़ से अधिक की राशि पेचवर्क पर खर्च कर चुका है। नेशनल हाईवे- 158 के एईएन अचलाराम सौलंकी ने बताया कि फिलहाल 7 में से 5 उपखंड क्षेत्रों में 3 ए प्रकाशित किए जा चुके हैं। आसींद व मांडल उपखंड के 3 ए जल्द प्रकाशित कर दिए जाएंगे। कुल 5 जगह सीसी पेचवर्क बाकी थे, जहां के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द कार्य शुरू कर दिए जाएगा। इधर, हाईवे निर्माण कार्य की प्रक्रिया धीमी होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...