भीलवाड़ा | बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रदेश स्तरीय सत्ता प्राप्ति संकल्प रथ यात्रा भीलवाड़ा के आंबेडकर सर्किल पर पहुंची। यहां रथयात्रा के नेतृत्वकर्ता विधायक दल के नेता पूरणमल सैनी(विधायक खेदड़ी) ने संबोधित किया। संकल्प यात्रा 12 मई को नागौर से शुरू हुई है। बिजौलिया, लाडपुरा, मांडलगढ़, बीगोद, सुवाणा से होती हुई शहर के आंबेडकर सर्किल पर पहुंची। यात्रा का 26 मई को जयपुर में समापन होगा। जोन प्रभारी अमरसिंह बंशीवाल, जिलाध्यक्ष नंदलाल खटीक, जिलाप्रभारी शंकर लाल सेन, रामेश्वरलाल जाट आदि ने स्वागत किया।