भीलवाड़ा | भीलवाड़ा ने बूंदी को 8 विकेट से हराकर संत निरंकारी क्रिकेट कप जीत लिया। संत निरंकारी मंडल की ओर से रविवार को सुखाडिय़ा स्टेडियम में खेले फाइनल में बूंदी 77 रन पर सिमट गई। भीलवाड़ा ने जवाब में 2 विकेट खोकर जीत दर्ज की। 51 रन पर नाबाद रहने वाले कैलाश कुमार मैन आॅफ द मैच रहे। मीडिया प्रभारी लादूलाल व संत हरिचरण ने बताया कि मैच के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए गए। बूंदी के धनराज कुमार मैन आॅफ द सीरिज, भीलवाड़ा के मोहित कुमार बेस्ट बाॅलर चुने गए। बेस्ट बेट्समैन नीतेश मेघवंशी व बेस्ट फिल्डिंग का खिताब निर्मल कुमार मेघवंशी के नाम रहा।
खेल समाचार