प्रिसिंपल व अध्यापकों के तबादले
भीलवाड़ा | माध्यमिक शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरूआत हो गई है। निदेशक ने प्रदेश के 1401 प्रिसिंपल तथा अजमेर मंडल के उपनिदेशक ने 800 वरिष्ठ अध्यापकों के तबादलों की सूची रविवार को जारी की। प्रिंसिपल को 28 मई तक जबकि अध्यापकों को 29 मई तक नव पदस्थापन स्थान पर कार्य ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।