मांडलगढ़ | कस्बे के स्टेच्यू सर्किल पर पुलिस चौकी से सिर्फ 100 मीटर दूर मिठाई की दुकान को चोरों ने शनिवार रात निशाना बनाया। दुकान के ताले तोड़कर चोर यहां से मिठाई व अन्य सामान चुरा ले गए। टीकू सिंधी ने बताया कि रविवार सुबह दुकान पहुंचने पर ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो मिठाई, कोल्डड्रिंक की बोतलें व नकदी गायब मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कस्बे में चोरी की वारदातें बढ़ने से लोगों में रोष है। विदित रहे कि गत दो दिन पहले पुरानी आबादी में चोरों ने किराणा दुकान का ताला तोड़कर सामान चुरा लिया था।