पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकें, पहले बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं: हाड़ा

बाल विवाह रोकें, पहले बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाएं: हाड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरूंदनी | कुंड का महादेव में अमावस्या बंधेज उद्यापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए जिला प्रमुख शक्तिसिंह हाड़ा ने कहा कि ऐसे आयोजन धर्मपथ पर ले जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बाल विवाह न कर बच्चियों का भविष्य बनाने को कहा तथा मृत्यु भोज नहीं करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष हरिशचंद्र भट्टे, मंडल अध्यक्ष अनिल पारीक ने सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि श्याम सेन, मूलचंद रायका, शंकरलाल खटीक, रामनारायण सोमानी, दुर्गालाल गट्टानी, हरिशंकर सारस्वत, श्यामलाल अहीर, सतीश सोमानी आदि मौजूद थे। इससे पूर्व पं. सतीश पंचोली ने भगवान शिव का तीस जोड़ों द्वारा सहस्र धारा अभिषेक व पंच कुंडीय यज्ञ की पूर्णाहुति की। कार्यक्रम में मांगीलाल मीणा, गोपाल नाथ, भगवानलाल मीणा, मोहन नाथ का सहयोग रहा।

खबरें और भी हैं...