पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, कार में सवार तीन जने गंभीर घायल

ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, कार में सवार तीन जने गंभीर घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडार | कस्बे से गुजर रहे हाईवे पर कार और ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाल कर रेवदर अस्पताल पहुंचाया गया। रेवदर थाने के हैडकांस्टेबल बुधाराम ने बताया कि बुधवार शाम वरमान जैन मंदिर के पास एक लग्जरी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। जिससे कार में सवार जासनी प|ी दिनेश कुमार निवासी रेवदर हाल अहमदाबाद, कुशला कुमार पुत्र दिनेश कुमार पुरोहित और किशोर भाई पुत्र तलकाजी पुरोहित निवासी रेवदर के गंभीर चोट लगने से तीनों घायलों को रेवदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गुजरात रेफर किया गया।



इधर, सूचना मिलने पर मंडार थाने के एएसआई नरपत सिंह, हैडकांस्टेबल मुश्ताक कुरैशी भी मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।

खबरें और भी हैं...