पाइपलाइन के लिए खोदी सड़क, मरम्मत का इंतजार
मंडार | कस्बे पावडिया फली में पेयजल टंकी का निर्माण किया जा रहा है। जिसके तहत गांव के कई वार्ड और मेघवाल वास में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन पाइप लाइन बिछाने के बाद जगह-जगह खोदी सड़क को दुबारा ठीक नहीं किया गया। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के कोली वास स्कूल के पास ब्लॉक डालकर बनाई गई सड़क को पाइप लाइन बिछाने के लिए पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। दूसरी तरफ कस्बे के सीनियर स्कूल, दादावाड़ी रोड, कब्रिस्तान मार्ग, मेघवाल वास समेत मुख्य सड़क मार्ग को तोड़कर पाइप लाइन डालने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए है। सरपंच राजाराम कोली ने बताया कि पाइप लाइन डालने के लिए सड़क को खोदा गया है, लेकिन जेसीबी के कारण सड़क खोदने से कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह से टूट गई है। इस कारण ठेकेदार को समय पर टूटी सड़क की ठीक करवाना चाहिए।