पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया उद‌्घाटन

बांट में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का विधायक ने किया उद‌्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समीपवर्ती बांट ग्राम पंचायत में बने प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का शुक्रवार को रेवदर विधायक जगसीराम कोली के मुख्य आतिथ्य में उद्घाटन किया गया। इस मौके विधायक ने कहा कि स्वास्थ केंद्र बनने के बाद बांट समेत आसपास के गांवों के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्होंने सरकार की अन्य योजनाएं बताते हुए कहा कि आमजन को इनका अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए। कार्यक्रम में प्रधान पूंजाराम मेघवाल ने कहा कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं को गति मिलेगी। सीएमएचओ सुशील परमार ने कहा कि इस केंद्र पर एक करोड़ 82 लाख रुपए की लागत आई है। जल्द ही यहां पूरा स्टाफ भी नियुक्त कर दिया जाएगा। इस मौके भाजपा मंडल अध्यक्ष कालूराम चौधरी, बांट सरपंच ललित कुमार भाट, मोतीराम चौधरी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में गांव के नानचंद कोली, कंपाउंडर अरविंद कुमार, मेल नर्स मुश्ताक खां, बांट अस्पताल के चिकित्सक गजेंद्र व्यास, एएनएम लक्ष्मी, आशा विश्नोई, रसिक जैन, डूंगराराम चौधरी, मुकेश जोशी, पिंटू चौधरी, रमेश कोली, रूपाराम मेघवाल, जेहा पुरोहित, लेहरा पुरोहित, डॉ. नितिन जोशी, डॉ. शरद सक्सेना, फिरोज खां समेत ग्रामीण मौजूद थे। इधर, मंडार कांग्रेस पार्टी के अभाव अभियोग के जिला अध्यक्ष हिमपाल सिंह देवल ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि यह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की देन है।

ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
इस दौरान गांव में जनसुनवाई का भी आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बिजली, पानी सड़क जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की। गांव के लोगों ने बताया कि यहां एक भी रोडवेज बस नहीं आती है, जिससे परेशानी होती है। इस पर मंडल अध्यक्ष कालूराम चौधरी ने बताया कि पूर्व में बस का संचालन बांट तक होता था, लेकिन ग्रामीण बस में कम और निजी वाहनो में ज्यादा सफर करते थे, जिससे राजस्व का नुकसान होने के कारण बस बंद हो गई। इसी प्रकार गांव में पेयजल समस्या के लेकर भी ग्रामीणों ने अवगत कराया। इस मौके विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों ओर चार दीवारी के निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। इस पर सरपंच ललित कुमार भाट ने आभार व्यक्त किया।

मंडार. बांट गांव में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...