- Hindi News
- National
- भीमाराव अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम वक्ताओं ने आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
भीमाराव अंबेडकर जयंती पर हुए कार्यक्रम वक्ताओं ने आदर्शों पर चलने का किया आह्वान
भास्कर न्यूज | आबूरोड
शहर में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अंबेडकर सेवा समिति के तत्वावधान में मानपुर तिराहा से बाइक रैली निकाली गई। जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इसके बाद आयोजित समारोह को अर्जुन उज्जानिया, छगनलाल बामणिया, धर्मेश बराड़ा, भंवर परमार, नवीन सांखला, माधव मारु एवं समिति तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र परमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके रेवदर विधानसभा प्रभारी गणपत मेघवाल, गोविन्द अग्रवाल, तहसील महामंत्री मोहनलाल पंचाल, तहसील कोषाध्यक्ष तोलाराम मेघवाल, देवाराम डांगी, देवीलाल चौहान, सुशेन तिरपुड़े, देवीलाल भाटी मौजूद थे। इससे पूर्व कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष गंगाबेन गरासिया ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा जयंती को समरसता दिवस के रुप में मनाया गया। समीपवर्ती मोरथला ग्राम पंचायत में जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में बाबा साहब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पीसीसी सदस्य हरीश चौधरी व ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बंजारा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में एससी ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल भाटी, पूर्व प्रधान अणदाराम गरासिया, पंचायत समिति सदस्य लखमाराम गरासिया, प्रदेश सचिव रेखा परमार ने भी अपने विचार प्रकट किए।
अनादरा| समीपवर्ती डाक गांव के अटल सेवा केंद्र में शनिवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती सरपंच डायालाल की अध्यक्षता में मनाई गई। इस मौके उपसरपंच कुंदन कंवर, सचिव लक्ष्मीलाल बड़ गुर्जर, महीपालसिंह, सह दलाराम मेघवाल, वार्ड पंच शंकरलाल कोली मौजूद थे।
मंडार| कस्बे के रामचंद्रजी मंदिर के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में मंहत शिवनाथ महाराज की निश्रा में डॉ. भीमराम अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके एसपी ओमप्रकाश ने डॉ. अंबडेकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। रेवदर विधायक जगसीराम कोली ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व सासंद पारसाराम मेघवाल, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्याम मनोहर ने विचार व्यक्त किए। इस मौके कालूराम चौधरी, प्रकाश कुमार मेघवाल, पीराराम मेघवाल और मफत लाल बुनकर थे। मालीपुरा में भीम सेना की ओर से बाबा रामदेव मंदिर से रैली का आयोजन किया गया। इसी तरह कस्बे में सवेरे धीराबाबा मंदिर में समारोह का आयोजन किया गया।
भटाना| कस्बे के अटल सेवा केंद्र में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके ताराचंद पुरोहित, चौपाराम मेघवाल, रविंद्रसिंह देवड़ा, शांतिलाल कोली, कपुरचंद पुरोहित, ताराचंद पुरोहित, चौपाराम, कैलाश, मोतीलाल, रामाराम, अर्जुनलाल, रेवाराम, रमेश कुमार मौजूद थे।
सरूपगंज| एकलव्य भील युवा सेवा समिति रोही व भीतरोट परगना की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती खाखरवाड़ा गांव में मनाई गई। कार्यक्रम में अतिथियों ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस मौके समिति के अध्यक्ष राजाराम भील, उपाध्यक्ष बाबुलाल भील, पंचायत समिति सदस्य रतन लाल गरासिया, नारायणलाल, गणेशराम सरपंच चंडेला, नीबाराम, धरमाराम, हेमंत मेवाड़ा, हरीश कुमार, जगदीश सचिव दानाराम भाटी समेत वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे।
माउंट आबू| माउंट आबू में अंबेडकर समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार ओला, पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, मंडल अध्यक्ष ईश्वरचंद डागा, नेताप्रतिपक्ष नारायण सिंह भाटी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ गांगडिय़ा मौजूद थे। कार्यक्रम में नेताप्रतिपक्ष नारायण सिंह भाटी, अंबेडकर समिति के महामंत्री देवीलाल रील, श्याम धारू, पार्षद राधा राणा, मधूबेन, जूजाराम, मनोनीत पार्षद हेमराज माली और देवीलाल बामनिया मौजूद थे।
निंबज| कस्बे के सीताराम पहाड़ी के तलेटी में स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर परिसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके वक्ताओं ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कई जगह गोष्ठियां भी हुई, बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला
आबूरोड. अंबेडकर जयंती पर शहर में रैली निकाली गई।
भटाना
दांतराई
जीरावल में बाबा साहेब को किया याद
दांतराई. समीपवर्ती जीरावल के अटल सेवा केंद्र में बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके सरपंच वीणा रावल ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में भाजपा यूथ जिला महामंत्री प्रकाश राज रावल, वार्ड पंच हेमाराम, ग्राम सेवक अर्जुन भाट, रोजगार सहायक दलपत, ग्राम पंचायत सहायक अजय, मोतीराम, प्रकाश कोली व भीखाराम मौजूद थे।