मंडार में दो एटीएम, एक खाली और दूसरा खराब, ग्रामवासी परेशान
मंडार| कस्बे में दो जगहों पर लोगों की सुविधा के लिए एटीएम मशीन लगी है, लेकिन पिछले दस दिनों से दोनों एटीएम में किसी भी तरह की लेन देने नहीं होने के कारण यहां आने वाले लोगों को निराश लौटना पड़ता है। कस्बे में मुख्य बस स्टैंड पर संचालित बैक ऑफ बडोदा का एटीएम पिछले दस दिनों से खराब होने की सूचना बोर्ड पर चस्पा की गई है। वहीं दूसरी तरफ स्टेट बैक के पास लगे एटीएम में पैसों की कमी होने के कारण यहां पर भी आने वाले एटीएम धारकों को खाली हाथ लौटना पड़ता है। इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।