पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडार में छात्रों ने किया श्रमदान

मंडार में छात्रों ने किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडार. समाजसेवा शिविर के तहत विद्यार्थियों ने किया श्रमदान।

मंडार | कस्बे के राजकीय सीनियर स्कूल में आयोजित 15 दिवसीय समाज सेवा शिविर के तहत मंगलवार को स्वयं सेवकों ने मंडार सेवा समिति की ओर से भेंट किए गए परिंडों को गांव में सार्वजनिक स्थानों पर लगाया। साथ ही स्कूल परिसर में पेयजल टंकी के पास पड़ी गंदगी को हटाया तथा टंकी का व्यर्थ पानी को सीधे पेड़-पौधों में डालने के लिए नाली बनाई। शिविर प्रभारी कन्हैयालाल गर्ग ने बताया कि प्रताप दल, सुभाष दल एवं गांधी दल ने स्कूल परिसर में अलग-अलग कार्य के साथ स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रत्येक कमरों की साफ-सफाई की। इस मौके मास्टर असरफ खां, कालूराम जीनगर, मणीलाल संत मौजूद थे। इसी क्रम में बालिका स्कूल में चल रहे समाज सेवा शिविर के तहत स्कूल की बालिकाओं ने गांव के सार्वजनिक जगहों पर सफाई कार्य किया तथा स्कूल परिसर तथा आसपास पक्षियों के लिए परिंडे लगाए।

खबरें और भी हैं...