मंडार. सरकार की ओर से सहयोग नहीं मिलने से विरोध जताते ग्रामीण।
विधायक के प्रति जताई नाराजगी
गांव के कोली समाज के लोगों ने बताया कि बारिश के समय मालीपुरा, रोहुआ, सुलिवा में किसानों को भारी नुकसान हुआ था और जमीन पूरी तरह से कट जाने के कारण कई किसानों के खेतों पर अभी भी गहरे गड्ढे होने के कारण परेशान है। ऐसे में कई किसान खेती को छोडकर मजदूरी करने को मजबूर है। इसके बावजुद आज तक किसानों को सरकारी सहायता के नाम पर कुछ नहीं मिलने के कारण गांव के लोगों ने क्षेत्र के विधायक के प्रति नाराजगी जताई।