मंडार | ग्राम पंचायत सोनेला के मालीपुरा गांव के रामचंद्रजी मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग पर गत आठ माह से गड्ढे पड़े है, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को हर समय हादसे का अंदेशा लगा रहता है। गत वर्ष क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि के दौरान सड़क क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे अभी तक ठीक नहीं किया गया। रामचन्द्रजी मंदिर पर दिन भर श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है, लेकिन सड़क के बीचो बीच हादसा नुमा गढ्ड़ों को ठीक नहीं किया जा रहा है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग को इन गड्ढों की जानकारी होने के बावजुद आजतक इन गड्ढों को ठीक करने की पहल नहीं की जा रही है। वहीं मंदिर के मुख्य द्वारा के आगे पंचायत की ओर से बनाया गया सीसी रोड भी पूरी तरह से टूटा हुआ है। ऐसे में मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रद्धालुओं को अन्य रास्ते से मंदिर तक जाना पड़ता है।