पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

स्व. राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माउंटआबू. स्व. राजीव गांधी की तस्वीर पर माला पहनाकर श्रद्धासुमन अर्पित करते कांग्रेसजन।

सरूपगंज | कस्बे में आबू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व विधान सभा क्षेत्र के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व.राजीव गांधी पुण्यतिथि मनाई। कांग्रेस के महामंत्री एवं प्रवक्ता हमीद कुरैशी व अन्य वक्ताओं ने राजीव गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पूर्व उप जिला प्रमुख मोतीलाल गरासिया, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष निकेश रावल, आबू ब्लॉक महामंत्री राजेश अग्रवाल, हंसराज सिंदल, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गुर्जर, युवा नेता भुवनेश मीणा, अशोक अग्रवाल, भैरूलाल मीणा मौजूद थे। युवा कांग्रेस विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजपाल सिंह देवड़ा के नेतृत्व राजीव गांधी की पुण्य तिथि मनाई गई। इस मौके युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल गुर्जर, खेल प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष भैरु शंकर मीणा, आबू ब्लॉक महासचिव महेंद्र मीणा, युवा नेता रघुवीर सरगड़ा मौजूद थे।

मंडार | कस्बे के पुराने पंचायत भवन में सोमवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पंचायत भवन में सभा का आयोजन किया गया तथा श्रद्धांजलि दी। मफत लाल बुनकर, प्रताप राम, इब्राहिम खां, शकूर खां व रमेश कुमार मेघवाल समेत कार्यकर्ता मौजूद थे।

सरूपगंज

माउंट आबू | पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से शांति विजय पार्क में कार्यक्रम आयोजित की श्रद्धांजलि दी गई। माउंट आबू ब्लॉक अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी, नगर अध्यक्ष देवी सिंह देवल, उपाध्यक्ष समरथ धानक, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष मोहन हीरागर, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना देवी, पूर्व पार्षद युसुफ खान, सरोज चौधरी, रूपेश कुमार, मीरा कंवर, नवीन डिसूजा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष भरतसिंह राठौड़ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...