पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडार के मुख्य बाजार में हर दस मिनट में लगता है जाम

मंडार के मुख्य बाजार में हर दस मिनट में लगता है जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे के मुख्य बाजार, दादावाड़ी रोड, पीथापुरा मार्ग एवं तीन रास्ते पर बेतरतीब यातायात के कारण दिन में हर दस मिनट में जाम की स्थिति हो रही है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कस्बे के पीथापुरा मार्ग पर सुबह से शाम तक वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। ऐसे में आमने सामने वाहन आने के कारण अक्सर वाहनों का जमा लगता है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो दूसरी तरफ कस्बे के दादावाड़ी पादर रोड, यहां मुख्य सड़क मार्ग पर दुपहिया वाहन चालकों की ओर से बाइक को सड़क पर पार्क करने के साथ-साथ दुकानों के आगे सामान रखने के कारण अक्सर वाहनों का जाम लगा रहता है। साथ ही तीन रास्ते पर विकट मोट पर जगह-जगह वाहन खड़ा करने के कारण आमने सामने वाहन आने पर यहां पर भी हर समय यातायात जाम लगा रहता है। लेकिन, इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

अतिक्रमण हटाने की बात बैठकों तक सीमित

कस्बे के मुख्य बाजार, हाईवे मार्ग, दादावाड़ी रोड, पीथापुरा मार्ग समेत भीड़-भाड़ वाले मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत की ओर से कई बार दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर चुकी है, लेकिन आजतक पंचायत की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई अमल में नहीं लाने के कारण रास्तों पर यातायात जाम होता है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पंचायत ओर पुलिस प्रशासन को संयुक्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि समस्या का समाधान हो सके।

सड़क पर सामान नहीं रखने के लिए किया था पाबंद

पंचायत की ओर से एक दो-बार नोटिस जारी कर लोगों से मुख्य मार्ग पर सामान नहीं रखने के लिए पाबंद किया गया था। लेकिन उसके बावजूद इस समस्या का निवारण नहीं हुआ है। आगामी दिनो में पंचायत की ओर से पुलिस प्रशासन का सहयोग लेकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटवाए जाएंगे। -राजाराम कोली, सरपंच, मंडार

बाजार व अन्य जगहों पर सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण, बेतरतीब खड़े वाहनों से बन रही जाम की स्थिति

मंडार. कस्बे के मुख्य मार्ग पर हर समय वाहनों का जाम लगता है।

खबरें और भी हैं...