बालिकाओं ने गांव में लगाई प्याऊ
मंडार| कस्बे के बालिका सीनियर स्कूल में चल रहे समाज सेवा शिविर के तहत बुधवार को सवेरे समाज सेवा के तहत तीन रास्ते पर ग्रुप सायना व ग्रुप किरण बेदी की छात्राओं ने अलग-अलग जगह पर शीतल जल के लिए प्याऊ लगाई। शिविर प्रभारी राधा ने बताया कि शिविर के सातवें दिन बालिकाओं ने गांव के प्रत्येक सार्वजनिक स्थानों पर सफाई का कार्य भी किया। इस मौके मोहनलाल गर्ग व रमेश चंद्र डामोर मौजूद थे। इसी क्रम में कस्बे के सीनियर स्कूल में आयोजित शिविर में गुरुवार सवेरे सरपंच राजाराम कोली, अध्यापक असरफ खां, कन्हैयालाल गर्ग की ओर से स्कूल परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके छात्रों की ओर से लाए गए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए।