पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक शौचालय बनाने के बाद आज तक नहीं हुई सफाई

सार्वजनिक शौचालय बनाने के बाद आज तक नहीं हुई सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडार| बीओटी ठेकेदार की ओर से मंडार, वरमान, मगरीवाड़ा से रेवदर तक जाने वाले हाईवे पर आम लोगों और यात्रियों को खुले में शौच से रोकने के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की आजतक सफाई नहीं हुई। करीब दो साल पहले बनाए गए इन शौचालयों की सफाई नहीं होने से लोग अंदर जाने से भी कतराते हैं। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत की ओर से बनाए गए शौचालय की स्थिति तो इससे भी बुरी है। एक बार शौचालय का उपयोग करने वाला व्यक्ति दुबारा इसके उपयोग की हिम्मत नहीं जुटा पाता। बदबू और गंदगी के कारण सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग नहीं हो पा रहा।

खबरें और भी हैं...