मंडार | कस्बे के लीलाधारी गौशाला परिसर में गुरुवार को नूतन सरस्वती माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों ने श्रमदान किया। संस्था के रसिक कोठारी ने बताया कि समाज सेवा शिविर के तहत छात्रों से कई तरह के समाज सेवा के कार्य कराने के साथ श्रमदान भी करवाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को सुबह लीलाधारी गौशाला में पहुंचकर छात्रों की ओर से पेड़ पौधों को पानी पिलाने के साथ वहां पर सफाई का कार्य किया गया। इसी तरह कस्बे के सीनियर स्कूल के छात्रों ने बस स्टैंड व मुख्य बाजार में लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया। वहीं बालिका स्कूल की बालिकाओं ने स्कूल परिसर में कर्ई वक्ताओं की ओर से समाज सेवा के संबंध में वार्ता का आयोजन किया गया।