पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकीदतमंदों ने माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा की

अकीदतमंदों ने माहे रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर में मोमिनों ने शुक्रवार को इस्लाम मजहब के पवित्र माह रमजान के पहले जुम्मे की नमाज अदा की। शहर की छोटी मस्जिद, झालरा मस्जिद और जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ रही। शहर समेत आसपास के गांवों से काफी संख्या में मोमीन सिरोही पहुंचे और निर्धारित समय पर मस्जिदों में नमाज हुई। गुरुवार शाम को चांद के दीदार के साथ रमजान माह की शुरू हुआ और शुक्रवार को अकीदतमंदों ने पहला रोजा रखा। रोजेदारों में उत्साह देखा गया।

आबूरोड | इस्लाम मजहब के सबसे पवित्र माह रमजान का गुरुवार को चांद देखकर आगाज किया गया। पहले रोजे ही जुम्मे के दिन होने पर ओर ज्यादा खुशी का माहौल रहा। रमजान के पहले जुम्मे नमाज अदा कर मुबारक बाद दी। शहर की जामा मस्जिद, छोटी मस्जिद, मदीना मस्जिद, मुल्तानिया मस्जिद, लुनियापुरा मस्जिद, आकरा भट्टा मस्जिद मे मोमिनों ने नमाज अदा कि, शहर के अलावा आसपास के मावल, अंबाजी, गिरवर, चंडेला, मूंगथला, वासडा, सांतपुर, सुरपगला, चनार, गणका, तलहटी, निचलागढ़, उपलागढ़, देलदर, मीन तलहटी सहित गांवों के लोगों ने मस्जिदों मे जुम्मे की नमाज दी।

मंडार | कस्बे के मस्जिद ए इरम में रमजान माह के पहले जुम्मे की नमाज बड़े अदब के साथ अदा दी। मौलाना मोहम्मद रफीक अहमद ने जुम्मे की नमाज अदा करवाई। जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए मंडार सहित आसपास के गांवों के मोमीन भी शरीक हुए। मौलाना ने बताया कि इस माहे रमजान में अगर बंदा खुदा की राह में एक रूपया खर्च करता है तो उसके 70 रुपए का स्वाब दिया जाता है। इसलिए पूरे माह तक इबादत करने के साथ गरीब लोगों को ज्यादा से ज्यादा मदद करने का महीना है।

आबूरोड. रमजान माह के पहले जुम्मे की नमाज अदा करते अकीदतमंद।

खबरें और भी हैं...