पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुंदवाड़ा में दो माह पहले 60 लाख रुपए की लागत से बना गौरव पथ क्षतिग्रस्त

गुंदवाड़ा में दो माह पहले 60 लाख रुपए की लागत से बना गौरव पथ क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुंदवाड़ा में दो माह पूर्व ग्राम पंचायत भवन से गांव तक बनाया गौरव पथ क्षतिग्रस्त होने से लोगो में रोष है। गुंदवाड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि दो माह पूर्व ग्राम पंचायत ने 60 लाख रुपए की लागत से सड़क बनाई थी, लेकिन अभी से यह टूट गई। जिसकी वजह से हादसे हो रहे हैं, फिर भी ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रही। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पानी का कम छिड़काव होने के साथ-साथ इसके निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण यह सड़क समय से पहले टूट रही है।

गुंदवाड़ा ग्राम पंचायत में करीब 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण हुआ है जो जगह-जगह से टूट गई है। पंचायत स्तर पर अधिकारियों को सूचना दी गई है, लेकिन आजतक कोई सुनवाई नहीं हुई। -उमी देवी चौधरी, सरपंच, गुंदवाड़ा

मंडार. गुंदवाड़ा में दो माह पहले बने गौरव पथ पर गड्ढे हो रहे है।

खबरें और भी हैं...