कस्बे के तीन रास्ते से मेनी वाले मार्ग पर जाने वाले मार्ग पर वर्षों से सड़क निर्माण नहीं होने के कारण इस मार्ग पर बने श्मशान घाट जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों की मांग पर इस मार्ग से अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर ग्राम पंचायत सरपंच राजाराम कोली ने कर्ई बार प्रस्ताव लेकर सड़क बनाने की पहल की, लेकिन इस मार्ग पर खातेदारी भूमि होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो रहा था। सरपंच राजाराम कोली, नरभाराम पुरोहित समेत कई ग्रामीणों की मदद से खातेदारी भूमि बताकर अपना हक जताने वाले युवक रमेश कुमार घांची से समझाइश कर 22 फीट तक सड़क के लिए भूमि देने की घोषणा के बाद पंचायत की ओर से रास्ते के अतिक्रमण को करीब 40 साल बाद हटाया गया तथा सड़क मार्ग बनाने के लिए जेसीबी के सहायता से जमीन को समतल करने का कार्य शुरु किया गया। ऐसे में ग्रामीणों में खुशी व्यक्त की। इस मौके भरत कुमार रावल, जयंतीलाल घांची, रमेश कुमार घांची, हकमाराम कोली व नरभाराम पुरोहित समेत ग्रामीण मौजूद थे।
मंडार. श्मशान घाट जाने वाले मार्ग पर सड़क बनाने का कार्य शुरू हुआ।