पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • अपहरण कर जानलेवा हमला किया, गाड़ी पेड़ से टकराई तो छोड़कर भाग गए

अपहरण कर जानलेवा हमला किया, गाड़ी पेड़ से टकराई तो छोड़कर भाग गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा | तोलियासर निवासी एक जने ने अपहरण कर जानलेवा हमले व एससीएसटी का मामला थाने में दर्ज करवाया है। एसएचओ राकेश कुमार मीणा ने बताया कि तोलियासर निवासी पीतराम मेघवाल ने रिपोर्ट देकर बताया कि सीगड़ा की श्मशान भूमि में मजदूरी करके रात को खाना खाकर वहां के सरकारी स्कूल में सो गया था। रात को कुलदीप तेतरवाल व अन्य कई जने गाड़ी लेकर आए तथा उस पर जानलेवा हमला किया। उसे गाड़ी में डाल कर गाली गलौच करते हुए करीब एक किलोमीटर दूर ले गए। वहां गाड़ी पेड़ से टकरा गई तो उसे छोड़ कर भाग गए।

खबरें और भी हैं...