पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • स्वामी दयानंद और विवेकानंद का योगदान भुला नहीं सकेंगेे : सुमेधानंद

स्वामी दयानंद और विवेकानंद का योगदान भुला नहीं सकेंगेे : सुमेधानंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा. आर्य समाज भवन में मंचस्थ अतिथि व प्रवचन देते सांसद सुमेधानंद।

भास्कर न्यूज | मंडावा

वार्ड 5 स्थित आर्य समाज भवन में शनिवार देर शाम वार्षिक अधिवेशन सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद महाराज के सानिध्य में साध्वी पुष्पा के मुख्य आतिथ्य में मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी ने आर्य समाज के उसूलों की बात करते हुए कहा कि स्वामी दयानंद एवं स्वामी विवेकानंद का योगदान जमाना कभी भुला नहीं सकेगा। इन दोनों महापुरुषों ने सामाजिक उत्थान व आत्म उत्थान के लिए अनुकरणीय कार्य किए। विशिष्ट अतिथि झुंझुनूं एसडीएम अल्का बिश्नोई व डॉ. सुमन झुंझुनूं थे। साध्वी पुष्पा ने कहा कि हमारा प्रथम दायित्व भारतीयता को बचाते हुए भावी पीढ़ी में वैदिक संस्कृति को जीवंत करना है। धर्मवर्त शास्त्री ने स्वागत भाषण दिया। आभार मधुसूदन खेमाणी ने जताया। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष सजज्जनलाल मिश्रा, सुधाकर शर्मा, अरविंद पारीक, हरिराम चोटिया, बलदेव थलिया, सुभाष बावलिया, नौरंग अणगासरिया, विजयगोपाल, सीकर आर्य समाज के रामदेव, नेमीचंद पूनिया, संतोष दूलड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...