मंडावा | पुजारी हवेली तेतरा में तेतरा ग्राम विकास समिति तेतरा के तत्वावधान में तीन दिवसीय मस्तिष्क विकास शिविर के दूसरे दिन बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर कलर की पहचान की। हैदराबाद के भवानीशंकर शर्मा ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्म विश्वास, समझ, विश्लेषण, नई रचनात्मक कार्य सहित तीसरी आंख खोलने आदि के टिप्स दिए। आंख पर पट्टी बांधकर कलर की पहचान करने की कला सिखाई। ज्यादातर बच्चों ने इसमें सफलता प्राप्त की।