अपहरण कर सड़क किनारे पटकने का आरोपी गुटिया गिरफ्तार, कोर्ट ने जेल भेजा
मंडावा | वाहिदपुरा के युवक का अपहरण व मारपीट कर हेतमसर में जीएसएस के पास सड़क के किनारे डालने के मुख्य आरोपी गुटिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजा गया। पुलिस के अनुसार वाहिदपुरा निवासी शिशुपाल सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि लुमास निवासी रणवीर उर्फ गुटिया जाट व पांच अन्य 29 अप्रैल को उसके बेटे अंकित उर्फ मोनू दूलड़ का बोलेरो में अपहरण कर ले गए। हेतमसर में मारपीट कर सड़क किनारे पटक गए थे।