फतेहपुर-झुंझुनूं सड़क का काम शुरू, 56 करोड़ रुपए आएगी लागत
मंडावा | करीब 56 करोड़ की लागत से बनने वाली फतेहपुर-झुंझुनूं सड़क का काम शुरू हो चुका है। टूटी सड़क पर फतेहपुर से झुंझुनूं आने-जाने का सफर तय करने में तीन घंटे का समय लगने से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। तोमर कंस्ट्रक्शन कंपनी दिल्ली के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधीर पंवार ने बताया कि 56 करोड़ की लागत से फतेहपुर से झुंझुनूं के लिए करीब 28 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण फतेहपुर की ओर से शुरू कर दिया गया है। मंडावा से करीब तीन किलोमीटर फतेहपुर की ओर प्लांट लगाया गया है।