पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मेहरादासी मेंं न्याय आपके द्वार शिविर में 226 मामले निबटाए

मेहरादासी मेंं न्याय आपके द्वार शिविर में 226 मामले निबटाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा | मेहरादासी के अटल सेवा केंद्र में गुरुवार को न्याय आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रभारी एसडीएम अलका विश्नोई के नेतृत्व में आयोजित शिविर की अध्यक्षता सरपंच सज्जनसिंह पूनिया ने की। आमजन की समस्याओ का हाथों हाथ निराकरण किया गया। इस अवसर जिला परिषद सदस्य इंजी. प्यारेलाल दूकिया ने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से राज्य सरकार की मंशा आमजन खासकर ग्रामीण लोगों को अधिकाधिक राहत पहुंचाना है। शिविर में बिजली, चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग सहित राजस्व के अनेक कामों का निपटारा किया गया। इस दौरान नामांतरकरण 30, फर्द दुरुस्ती 09, खाता विभाजन 05, सीमा ज्ञान आवेदन 04, राजस्व नकलें 81, अन्य 110, हक त्याग 07 प्रकारणों का निस्तारण किया गया। शिविर में नायब तहसीलदार मुकेश अग्रवाल, गिरदावर चतरसिंह सीगड़ा, भंवरलाल मीणा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...