पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • मस्तिष्क विकास शिविर में 25 बच्चों का नामांकन

मस्तिष्क विकास शिविर में 25 बच्चों का नामांकन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतरा गांव में तेतरा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में पुजारी हवेली में तीन दिवसीय निशुल्क मस्तिष्क विकास शिविर का शुभारंभ किया गया। पंडित रामेश्वरलाल पुजारी की स्मृति में आयोजित शिविर का शुभारंभ सुविज्ञा शर्मा ने द्वीप प्रज्ज्वलित व तिलकार्चन कर किया। शिविर में 25 बच्चों का नामांकन किया गया। बच्चों को हैदराबाद के भवानीशंकर शर्मा पढ़ाई के प्रति रूचि, एकाग्रता, स्मरण शक्ति,आत्म विश्वास, समझ, विश्लेषण, नई रचनात्मक कार्य, तीसरी आंख का खोलना सहित अनेक खोज बढ़ाने की शिक्षा दी। शिविर में हरिनारायण शर्मा, मनसुखसिंह कच्छावा, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...