पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तेतरा में मस्तिष्क विकास शिविर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा | तेतरा गांव में तेतरा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में पुजारी हवेली में तीन दिवसीय निशुल्क मस्तिष्क विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुरेशकुमार शर्मा ने बताया कि पंडित रामेश्वरलाल पुजारी की स्मृति में शुक्रवार सुबह नौ बजे शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शिविर के दौरान बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्म विश्वास, तीसरी आंख का खोलना आदि की शिक्षा दी जाएगी। हैदराबाद के भवानीशंकर शर्मा सेवा देंगे।

खबरें और भी हैं...