पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडावा | वार्ड नौ निवासी एक महिला ने अपने देवर, जेठ, सास-ससुर के खिलाफ कपड़े फाड़ने व मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक वार्ड नौ निवासी महिला ने रिपोर्ट दी है कि 19 मई की रात वह अपने कमरे में सो रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक पति मुस्तकिम नवाज पढ़ने गया हुआ था। जेठ शरीफ मौके का फायदा उठाते हुए उसके कमरे में घुसा और छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। फिर ससुर सिराज व देवर मुस्तफा भी कमरे में आए और महिला के बाल पकड़कर उसका सिर दीवार से दे मारा। इससे उसके सिर में चोट आई। इसी दौरान उसका पति वहां आ गया और उसने उसे छुड़ाने का प्रयास किया तो सास आलिया ने उसके पति पर हमला कर दिया।

खबरें और भी हैं...