मंडावा | तेतरा गांव में तेतरा ग्राम विकास समिति के तत्वावधान में पुजारी हवेली में निशुल्क मस्तिष्क विकास शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने पुस्तक पढ़ना शुरू किया। हैदराबाद के भवानी शंकर शर्मा ने बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि, एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्म विश्वास, समझ, विश्लेषण, नई रचनात्मक कार्य सहित तीसरी आंख खोलना आदि सिखाया। आंख पर पट्टी बांधकर कलर की पहचान करने, अक्षर ज्ञान तथा पुस्तक पढ़ने की कला सिखाई।