भास्कर न्यूज | बठिंडा/डबवाली
शराब पीने को लेकर हुए झगड़े में ससुरालियों ने घर में घुस कर दामाद व उसकी मां की पिटाई कर दी। आरोपी मां-बेटों को बुरी तरह से पीटने के बाद फरार हो गए। घायल मां-बेटे को वीरवार सुबह सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अस्पताल में दाखिल मेहणा मोहल्ला की नत्था सिंह स्ट्रीट निवासी जश्न सिंह (28) ने बताया कि वह आर्किटेक्चर है। करीब ढाई साल पहले उसकी शादी मंडी डबवाली में हुई थी। वो कभी कभी शराब पी लेता है। उसी बात को लेकर उसका प|ी के साथ झगड़ा हो जाता था। छह महीने पहले उसके शराब पीने से नाराज प|ी ने अपने मायके फोन कर दिया। जिस पर उसके ससुराली रात के 12 बजे उसे पीटने के लिए चले आए। मगर उस दिन मोहल्ले के लोेगों ने उसे समझा बुझा कर वापस भेज दिया। बुधवार उसके किसी दोस्त के यहां पार्टी थी। रात करीब 9 बजे वो वहां से घर लौटा। उसे शराब के नशे में देख उसकी प|ी ने हंगामा शुरू कर दिया। उसने उसी समय फोन करके अपने मायके वालों को बताया।
रात 10 बजे उसके ससुराल से छह लोग कार में बैठ कर आ गए। उन लोगों ने आते ही उस पर तथा उसकी मां बलविंदर कौर (51) को बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। जश्न का आरोप है कि लोगों को जमा होते देख अपने बचाव में उसकी प|ी ने खुद पर मिट्टी का तेल डाल कर आग लगाने का प्रयास किया। बाद में उसके ससुरालियों ने उसकी प|ी को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया। मगर वीरवार सुबह वो उसकी छुट्टी करवा कर उसे अपने साथ कहीं और ले गए।