- Hindi News
- National
- समिति... पतंजलि योग समिति ने गरीब बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए दी आर्थिक सहायता
समिति... पतंजलि योग समिति ने गरीब बच्ची के उज्ज्वल भविष्य के लिए दी आर्थिक सहायता
मंडीदीप| पतंजलि योग समिति द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए योग करें निरोग रहे अभियान चलाया जा रहा है। समिति लोगों को रोगमुक्त करने के साथ साथ गरीब और असहायों की आर्थिक मदद भी कर रही है। समिति के मुख्य योग ट्रेनर रमेश शर्मा ने बताया कि इसी अभियान के अंतर्गत बीते दिनों कौशल नगर में सात दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया था। जिसमें प्रशिक्षुओं ने 7 हजार दो सौ रुपए का धनसंग्रह कर कॉलोनी की सबसे गरीब बेटी कुंति पुत्री गुट्टुलाल के उज्जवल भविष्य के लिए दान किए। इस ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर वह उसका सदुपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि आगामी शिविरों में भी इस योजना पर अमल किया जाएगा। जिससे जरूरतमंदों की मदद की जा सके।