पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीदीप| नगर के वार्ड 23 स्थित स्क्वायर कॉलोनी में रहने वाले 23 वर्षीय रामदेव पुत्र शीशमणि ने बीती रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक यहां अकेला ही रहता था। मृतक का दोस्त राम कैलाश मोरिया ने पुलिस को बताया कि रामदेव को वह मोबाइल लगा रहा था। जब उसने सुबह 9 बजे तक फोन नहीं उठाया तो मैंने उसके कमरे पर आकर देखा। जहां अंदर से गेट बंद था। आवाज देने के साथ दरवाजा खटखटाने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला तो मैंने खिड़की से झांककर देखा तो वह पंखे से लटका मिला। इसके बाद आसपास के लोगों के साथ डायल 100 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारने के बाद पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन कारणों से उठाया। फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

खबरें और भी हैं...