शिविर... नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर 22 को
मंडीदीप| औद्योगिक नगर में आगामी 22 अप्रैल रविवार को समाजसेवी जगदीश प्रसाद शंकरलाल सोनी द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला अंधत्व निवारण समिति एवं जीव सेवा संस्थान सेवा सदन बैरागढ़ के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए आयोजक श्री सोनी ने बताया कि शिविर मुख्य बाजार श्रीराधाकृष्ण चौक स्थित सोनी निवास पर सुबह10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगेगा। शिविर में नेत्र रोगियों की डायबिटीज एवं ब्लड प्रेशर की जांच भी की जाएगी। शिविर में सेवा सदन अस्पताल के डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही नेत्र रोगियों को चश्मे एवं दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। शिविर में नेत्र विशेषज्ञों द्वारा मोतियाबिंद सहित अन्य नेत्र रोगों की जांच की जाएगी। साथ ही मोतियाबिंद का ऑपरेशन भी नि:शुल्क कराया जाएगा।