- Hindi News
- National
- धर्म... घर घर पीले चावल से दिया जाएगा यज्ञ का आमंत्रण, नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ की तैयारियां शुरू
धर्म... घर-घर पीले चावल से दिया जाएगा यज्ञ का आमंत्रण, नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ की तैयारियां शुरू
मंडीदीप| सतलापुर के खेड़ापति माता मंदिर में लगातार दसवें वर्ष नौ दिवसीय नवकुंडीय श्रीश्री1008 शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति यज्ञ कार्यक्रम की तैयारियों में तेजी से जुटी है। समिति के कोषाध्यक्ष रामजीवन गुर्जर ने बताया कि यज्ञ 16मई से 24मई तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से समिति ने निर्णय लिया है कि इस बार आमंत्रण पत्र न छपवाकर पीले चावल से आमंत्रण दिया जाए। इसके लिए समिति के सदस्य घर घर जाकर पीले चावल देकर यज्ञ का आमंत्रण देंगे। समिति ने करीब पांच हजार परिवारों में आमंत्रण पहुंचाने का निश्चय किया है। उन्होंने बताया कि ऐसा अनुमान है कि इसमें लगभग दो क्विंटल चावल एवं 50 किग्रा से अधिक हल्दी लग जाएगी। इस प्रकार समिति द्वारा धार्मिक आयोजन में प्राचीन परंपरा को अपनाने से न केवल कई किग्रा कागज बचेगा, वन संरक्षण होगा, बल्कि भारतीय परंपरा को बढ़ावा भी मिलेगा। मालूम है कि समिति हर वर्ष जनजागरण को लेकर नई थीम पर यज्ञ का आयोजन कराती है। पिछली बार राष्ट्रीयता की भावना जागृत करने के लिए भरत माता की आरती कराई गई थी।