- Hindi News
- National
- धर्म... शतचंडी यज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा, आज से शुरू होगा यज्ञ और भागवत कथा
धर्म... शतचंडी यज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा, आज से शुरू होगा यज्ञ और भागवत कथा
मंडीदीप| नगर के वार्ड 15 सतलापुर में बुधवार से शुरु होने वाले नवकुंडीय श्रीश्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के लिए यज्ञ आयोजन समिति के तत्वावधान में मंगल कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा आयोजन स्थल खेड़ापति माता मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में 108 महिलाएं सिर पर कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए चल रहीं थीं। वहीं पुरुष श्रद्धालु शहनाई की मधुर धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर नाचते गाते हुए धर्मध्वजा लेकर चल रहे थे। यात्रा का जगह जगह स्वागत और पूजा अर्चना की गई। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा आयोजन स्थल खेड़ापति दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के समापन के बाद यज्ञाचार्य पं राजेंद्र शर्मा द्वारा मंत्रोपचार के साथ यजमानों का मंडप प्रवेश एवं पंचांग पूजन कराया गया।