पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विस चुनाव के लिए प्रशासनिक सर्जरी मंत्री पटवा ने चुने पसंदीदा अफसर

विस चुनाव के लिए प्रशासनिक सर्जरी मंत्री-पटवा ने चुने पसंदीदा अफसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडीदीप| कांग्रेस के कद्दावर नेता सुरेश पचौरी पिछले विधानसभा चुनाव में मंत्री सुरेंद्र पटवा के लिए चुनौती बन गए थे। इस बार अन्य कोई विपक्षी नेता उनके लिए चुनौती न बनने पाए इसके लिए उन्होंने अभी से अपने किले भोजपुर को मजबूत करने के लिए घेरा बंदी करने में जुट गए हैं। इसके लिए प्रशासनिक सर्जरी कर क्षेत्र की कमान अपने पसंदीदा अफसरों को सौंपने की तैयारी शुरु कर दी है। इसका आगाज तीन महीने पहले एसडीएम संजय उपाध्याय को लाकर कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने हाल ही में अपनी पसंद के एसडीओपी नरेंद्र सिंह राठौर को पदस्थ कराया। यह सारी कवायद आगामी छह महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जा रही है। माना जा रहा है कि प्रशासनिक सर्जरी के बहाने फेरबदल का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इसे अब तक के सबसे बड़े फेरबदल के रुप में देखा जा रहा है। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अफसरशाही की सुस्ती उड़ाने के लिए किया गया फेरबदल तो है ही, राजनीतिक दृष्टि से साल के आखिर में होने वाले विस चुनाव से पहले की फील्डिंग भी है।

खबरें और भी हैं...