पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एबीवीपी ने की प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगें

एबीवीपी ने की प्रोफेसरों के रिक्त पदों को भरने सहित अन्य मांगें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
-मंडीदीप|छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नगर के शासकीय राजाभोज कॉलेज सहित प्रदेश के अन्य सभी सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षकों के खाली पड़े पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। संगठन के जिला संगठन मंत्री पवन साहू ने बताया कि प्रदेश व्यापी आंदोलन के अंतर्गत

गुरुवार को संगठन द्वारा स्थानीय कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक रिक्त पड़े पदों को भरने, जटिल प्रवेश प्रक्रिया को सरल करने, विवियों में पुनर्मूल्यांकन की स्थायी समिति बनाई जाए, खेल निर्देशकों की स्थायी नियुक्ति करने महाविद्यालयों में प्राचार्यों की स्थायी नियुक्ति रहने सहित अन्य मांगें की गई हैं। इस संबंध में राजाभोज के प्राचार्य डाॅ. सुधीर जैन को उच्च शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया। वहीं परिषद के दारा पाल ने बताया कि हमारी मांगें न मानने पर परिषद द्वारा 5 जून को प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर नरेश जाटव, अमित रघुवंशी राघवेंद्र तिवारी, मुकेश झरबड़े एवं रजत करोसिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...