पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्युत मोटरों की केबल चोरी

विद्युत मोटरों की केबल चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत मोटरों की केबल चोरी

भीकनगांव | मोहनखेड़ी क्षेत्र में विद्युत मोटर से केबल चुराने वाले सक्रिय है। प्रशांत जायसवाल ने बताया दो दिन पहले कपास लगाने की तैयारी के साथ विद्युत मोटर व केबल लगवाई थी। शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति केबल काट ले गए।

कांग्रेस में मंडल व सेक्टर अध्यक्षों की नियुिक्त

नांद्रा/मंडलेश्वर | महेश्वर विधानसभा के कांग्रेस संगठन के चारों ब्लाॅक महेश्वर, गुलावड़, करही व बलवाड़ा के मंडल व सेक्टर अध्यक्षों की नियुक्ति की गई। पूरी विधानसभा को 4 ब्लाकों, 11 मंडल व 25 सेक्टरों में बांटा गया है। विधानसभा को लगभग 277 बूथों पर 15-15 व्यक्तियों की कमेटियां बनाकर कांग्रेस संगठन को तैयार किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई र|दीप मोयदे ने ब्लाॅक महेश्वर मंडल अध्यक्ष गढी से कालु सिंह रावत, महेतवाडा से बुलचंद पाटीदार, महेश्वर से मनीष वल्लभ सराफ, मंडलेश्वर से खालिक कुरैशी, ब्लाक महेश्वर सेक्टर अध्यक्ष में काकडदा से ऊर्जन देवला, आशापुर से कैलाश हीरालाल निंगवाल, समसपुरा से चंदू सरपंच टेकवा, आदि को नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं...