मंडलेश्वर | श्री उमिया कन्या उमावि का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। कक्षा 12वीं में 166 छात्राओं में से 122 छात्राएं प्रथम, 26 द्वितीय श्रेणी में रही। इसमें रुकमा मोहनलाल पाटीदार ने 93.8, तमन्ना चौहान ने 86.6, निकिता रठुड ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल में 95 में से 54 छात्राएं प्रथम, 22 द्वितीय व 3 तृतीय श्रेणी में रही। विशिका पाटीदार ने 95.4, मनीषा पाटीदार ने 92.2, उर्वशी राठौड़ ने 89.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस पर अध्यक्ष बाबूलाल पाटीदार, मांगीलाल पाटीदार, गोपाल पाटीदार, सरला यादव, डॉ. अलका पाठक, राद्यवेंद्र पाटीदार सहित अन्य ने हर्ष जताया है।