पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समाज... सर्वब्राह्मण उपनयन संस्कार 19 को

समाज... सर्वब्राह्मण उपनयन संस्कार 19 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडलेश्वर | स्थानीय नार्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा 26 वर्षों से सर्वब्राह्मण सामूहिक विवाह व उपनयन संस्कार का आयोजन प्रत्येक वर्ष अक्षया तृतीया को किया जाता है। आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर 27वां सर्वब्राह्मण सामूहिक विवाह व उपनयन संस्कार का आयोजन किया जाएगा। समाज अध्यक्ष मनीष डोंगरे ने बताया इस वर्ष यह आयोजन स्थानीय गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर होगा। अभी तक विवाह के 7 जोड़े व 9 बटूकों की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। नगर से 2 किमी दूर श्री नगर के मंडी प्रांगण में मालवी गाड़ी भारुड समाज का 18 अप्रैल को सामूहिक विवाह होगा। जिसमें 25 जोड़े विवाह के लिए शामिल होंगे।

खबरें और भी हैं...