कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत
मंडलेश्वर | सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय मंडलेश्वर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा। देवी अहिल्या विवि इंदौर द्वारा घोषित एमएससी कम्प्यूटर साइंस के परीक्षा परिणाम में महाविद्यालय की छात्रा रुचिका महेंद्र गुप्ता ने देवी अहिल्या विवि की प्रावीण्य सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया। शबनम न्याज मोहम्मद खान ने 7वां स्थान व जया मंगत वर्मा ने 8वां स्थान प्राप्त किया। संजय गर्ग, बीएम पाटीदार, जगदीश पाटीदार, प्रो. नितिन चौकड़े, शशांक शुक्ला, सचिन त्रिपाठी, दिव्या बार्चे, दीपिका जैन, अमित शर्मा, अमित वर्मा आदि ने हर्ष जताया है।