संस्था... छात्राओं ने लहराया परचम
मंडलेश्वर | देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा घोषित किए गए बीएससी, बीकाम, बीएचसी पांचवे सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में श्री उमिया कन्या महाविद्यालय मंडलेश्वर की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परीक्षा प्रभारी प्रो. केएस भाटिया ने बताया महाविद्यालय की छात्राओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्राओं के इस प्रदर्शन पर प्रभारी प्राचार्य राघवेंद्र पाटीदार, महाविद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, सचिव बालमुकूंद पाटीदार, कोषाध्यक्ष सुभाष पाटीदार, प्रबंध कार्यकारिणी व महाविद्यालय स्टाफ ने हर्ष जताया।